देहरादून में पत्थरबाज़ी करने वालों के पोस्टर लगाएगी पुलिस, SSP ने दी वॉर्निंग

Dehradun unemployed movement: देहरादून में पत्‍थरबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस शहर में लगाएगी पोस्टर-
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
dehradun ssp dalip singh kunwar: Dehradun Police to put up posters of stone pelters
Image: Dehradun Police to put up posters of stone pelters

देहरादून: देहरादून में भर्ती में धांधली को लेकर हाल ही में भारी झड़प के बाद माहौल गर्मा गया है। वहीं आंदोलन कर रहे बेरोजगार संघ के नौजवानों की ओर से पत्थरबाजी करने के मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रह है।

Dehradun Police to put up posters of stone pelters

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुमार ने बताया कि आंदोलन के दौरान पत्थरबाज किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी से कार्रवाई होगी। और तो और शहर भर में उनके पोस्टर भी चिपकाए जाएंगे। एसएसपी ने बताया कि इसमें कुछ कोचिंग सेंटर की भूमिका भी सामने आ रही है। इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि इन युवाओं को कुछ लोग फाइनेंस भी कर रहे हैं और प्लानिंग के तहत अफरातफरी मचाई गई है। उस आंदोलन में कई ऐसे लोगों ने भी उपद्रव मचाते हुए पत्थरबाजी की है जिनका बेरोजगार संघ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि इस मामले में पुलिस की भी किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी मगर आरोपियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।