उत्तराखंड में भीषण हादसा: हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार एक्सीडेंट, 2 युवकों की मौके पर मौत

Car collided with truck in haridwar हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
haridwar car truck collision: Devotees Car collided with truck in haridwar
Image: Devotees Car collided with truck in haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां महाशिवरात्रि पर गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है।

Car collided with truck in haridwar

हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल कार अपने आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर ये हादसा शुक्रवार सुबह 6:00 बजे हुआ। तीन युवक दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के बवाना के निवासी मनजीत, नीतू और अंशु अपनी आई-20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे। सुबह 6:00 बजे के करीब जैसे ही इनकी कार हाईवे पर ढंढेरी ख्‍वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई। इस भीषण हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।