Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां महाशिवरात्रि पर गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है।
हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल कार अपने आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर ये हादसा शुक्रवार सुबह 6:00 बजे हुआ। तीन युवक दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के बवाना के निवासी मनजीत, नीतू और अंशु अपनी आई-20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे। सुबह 6:00 बजे के करीब जैसे ही इनकी कार हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई। इस भीषण हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकाला। साथ ही गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया। साथ ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।