उत्तराखंड के 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 2 मिनट में पढ़िए वेदर अपडेट

Uttarakhand weather report 19 February आज शाम तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार से हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand weather report 19 February : Uttarakhand weather report 19 February
Image: Uttarakhand weather report 19 February

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क है, लगता है ठंड की विदाई का समय नजदीक आ गया।

Uttarakhand weather report 19 February

हालांकि उससे पहले प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। 19 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 से 21 फरवरी तक कई जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तापमान बढ़ने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आज शाम तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार से हल्की वर्षा होने के आसार हैं। जिन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Weather Update

इस दौरान कई क्षेत्रों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका भी है, इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जनपदों में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस तक से अधिक पहुंच सकता है। 19-20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। मौसम बदलने साथ ही मौसमी बीमारियों का कहर भी बढ़ रहा है। तापमान में अचानक आए बदलाव के चलते बच्चे और बुजुर्ग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसमी फ्लू, सर्दी-जुकाम, शरीर में दर्द और गले में संक्रमण की दिक्कत अधिक देखी जा रही है। ऐसे में सेहत का विशेष ध्यान रखें।