Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में गजब हो गया। यहां पर भगवानपुर में दुल्हन को विदा करने के लिए पुलिस को आना पड़ गया और भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद दुल्हन की विदाई हुई।
इस दौरान दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच में टेंशन भी बढ़ गई। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि पुलिस फोर्स को शादी के दौरान तैनाती देनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात में बैंड वाले के साथ हुई कुछ गलतफहमी के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और कुछ युवकों ने बारातियों पर पथराव कर दिया जिससे अफरा-तफरी मच गई और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि शाम को दुल्हन की विदाई से पहले रस्म निभाई जा रही थी और इस दौरान बाराती बैंड बाजे के साथ गांव में निकले और बैंड की धुनों पर बाराती नाच रहे थे मगर बैंडवाला बेहद तेजी से आगे जा रहा था।
जब बारातियों ने बैंड वाले को धीरे चलने को कहा तो बैंड वाले ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इस पर लोगों ने भी उसको जवाब दिया और इस गलतफहमी पर कुछ युवकों ने बारातियों से गाली गलौज करते हुए उन पर पथराव कर दिया, जिससे बारातियों के बीच में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और पुलिस के पहुंचने के बाद वहां पर फोर्स तैनात की गई जिसके बाद शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ाया और पुलिस के पहरे में दुल्हन की विदाई हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने विवाद खड़ा किया है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्द ही उन पर कार्यवाही की जाएगी।