Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: जरा सोचिए कि गाड़ी चलाते वक्त आपकी गाड़ी के आगे दो बड़े बड़े हाथी आ जाएं तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ हरिद्वार में भी देखने को मिला।
सोमवती अमावस्या स्नान की पूर्व संध्या पर रविवार की देर शाम को हरिद्वार में दो हाथी चंडी घाट पहुंच गए। उस वक्त पुल पर काफी जाम था और भरी गाड़ियों के बीच देर तक लोग हाथियों के पुल से गुजरने का इंतजार करते रहे। पुलिसकर्मियों ने दोनों तरफ यातायात को रोकते हुए हाथियों को खदेड़ा। दरअसल सोमवती अमावस्या की पूर्व संध्या पर दो हाथियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचा दिया। उस वक्त श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम जारी था। तभी नजीबाबाद हाईवे पर रविवार देर शाम दो हाथी आ धमके। अचानक हाइवे पर हाथियों को देख राहगीरों के होश उड़ गए।
आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने दोनों तरफ यातायात को रोका और हाथियों को खदेड़ा। काफी देर चहल-कदमी करने के बाद हाथी जंगल में लौट गए। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। बता दें कि कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र के आए दिन हाथियों का झुंड गन्ने के खेतों से होकर आबादी वाले क्षेत्र पहुंच जाते हैं। सोमवती अमावस्या स्नान की पूर्व संध्या पर रविवार देर शाम दो हाथी चंडी घाट पहुंच गए और पुल पर चहल-कदमी करते रहे। जानकारी मिलने पर चंडी घाट चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंची और पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक रुकवा दिया। करीब आधा घंटा पुल पर घूमने के बाद हाथी श्यामपुर से होते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में लौट गए।