गढ़वाल: सड़क का काम देखकर तमतमाई विधायक, ठेकेदार की पेमेंट रोकी..अफसरों की लगी क्लास

विधानसभा अध्यक्ष ने लोनिवि अधिकारियों से साफ कहा कि हम आम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं ना कि प्रॉपर्टी डीलरों के लिए।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
ritu khanduri kotdwar road: Ritu Khanduri did surprise inspection of road in Kotdwar
Image: Ritu Khanduri did surprise inspection of road in Kotdwar

कोटद्वार: कोटद्वार समेत प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में बन रही सड़कों का बुरा हाल है। एक तरफ सड़कें बन रही होती है, दूसरी तरफ से उखड़ रही होती है।

Ritu Khanduri did surprise inspection of road

इन बदहाल सड़कों पर लीपापोती के लिए हर साल ठेका दिया जाता है, पर सड़कों की हालत नहीं सुधरती। कोटद्वार में भी यही हो रहा है। बीते दिन विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने यहां निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण किया तो निर्माण के नाम पर हो रही धांधली की कलई खुल गई। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में तमाम खामियां मिलीं। जिसके बाद विधायक ऋतु खंडूड़ी ने लोनिवि के अफसरों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सड़कों के पुनर्निर्माण के साथ ही काम खत्म होने तक संबंधित ठेकेदार की पेमेंट रोकने के निर्देश भी दिए। कोटद्वार पहुंची विधायक ऋतु खंडूड़ी ने किशनपुर क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि सड़कों के किनारों पर इंटरलॉक टाइल्स के बीच में काफी गैप है। किनारों पर सीमेंट भी नहीं भरा गया था।

जिस पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर डांट लगाई। उन्होंने साफ कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों के नाम पर महज खानापूर्ति करने में जुटे हैं। उन्होंने मौके पर लोनिवि के अधिकारियों को सड़क निर्माण में की जा रही धांधली से अवगत कराया। साथ ही संबंधित ठेकेदार की पेमेंट रोकने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने कई समस्याएं विधानसभा अध्यक्ष के सामने रखीं। निरीक्षण के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नींबूचौड़ स्थित अपने आवास पर लोनिवि के उच्च अधिकारियों साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि हम आम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं ना कि प्रॉपर्टी डीलरों के लिए। आबादी वाले क्षेत्रों में पूरी पारदर्शिता के साथ सड़कों का निर्माण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को किशनपुर में बन रही सड़कों का निरीक्षण करने एवं आबादी वाले क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।