Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला। बुधवार को यहां एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था।
शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए हर्षिल आर्मी में तैनात 11वीं बटालियन जेकेलाई के जवान आए हुए थे। इसी दौरान एक दुखद हादसा हो गया है। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे 4 जवान अचानक करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक जवान की जान चली गई, जबकि 3 जवान घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। हर्षिल में तैनात जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्र जेकेलाई की एक टीम वॉर मेमोरियल में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी कर रही थी। शाम के वक्त सभी जवान टेंट गाड़ रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ तूफान चलने लगा। जिससे टेंट ऊपर की ओर उठा और टेंट का पाइप हाइटेंशन लाइन से टकरा गया।
इससे पाइप को पकड़ने वाले 4 जवान करंट की चपेट में आ गए। इस दुखद घटना में राइफलमैन करन आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। करन आजाद 25 साल के थे, उनका परिवार जम्मू में रहता है। इसी बटालियन के तीन अन्य जवान पवन कुमार, विशाल शर्मा और गणेश राज कुमार घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हालचाल पूछा। उन्होंने अस्पतालकर्मियों को घायलों की हरसंभव मदद करने और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। आपातकालीन कक्ष में घायलों का उपचार करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल खतरे से बाहर है। फिलहाल उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।