Fight between two families in Haridwar देर तक बवाल होता रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर किसी तरह भीड़ को मौके से खदेड़ा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Fight between two families after love marriage in Haridwar
हरिद्वार: हरिद्वार के झबरेड़ा में बेटी की लव मैरिज से नाराज परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। गुस्साए परिजन सीधे युवक के घर पहुंच गए। वहां उसके परिजनों को पीटा।
Fight between two families in Haridwar
इस दौरान घर और वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। देर तक बवाल होता रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर किसी तरह भीड़ को मौके से खदेड़ा। घटना नगला कुबड़ा गांव की है। यहां एक ही समुदाय के युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी से हैं, इसलिए परिजन दोनों के साथ रहने का विरोध कर रहे थे। 10 फरवरी को प्रेमी युगल गांव से फरार होकर गाजियाबाद पहुंच गया। यहां युवक ने युवती संग कोर्ट मैरिज कर ली। तब से दोनों गाजियाबाद में ही रह रहे हैं। उधर, लड़की के परिजनों को इसकी खबर हुई तो वो लाठी-डंडे लेकर युवक के घर पहुंच गए।
वहां जो भी सामने आया उसे हमलावरों ने जमकर पीटा। आरोपियों ने घर के सामान और वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। हमले में अजीम, महमूदा, रुबीना, शबनम समेत चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि लव मैरिज करने वाली युवती का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें वो अपना और अपने पिता का नाम बताते हुए अपनी मर्जी से युवक संग जाने की बात कह रही है। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।