देहरादून: नए मोबाइल की खुशी में जमकर पी शराब, उसके बाद भीषण हादसे में हुई मौत

dehradun bike collision 25 साल के अनमोल ने नया मोबाइल खरीदा था, लेकिन अफसोस कि वो इस मोबाइल को एक दिन भी नहीं चला सका। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
dehradun bike hadsa: dehradun clement town anmol bike collision
Image: dehradun clement town anmol bike collision

देहरादून: शराब का सेवन गम में किया जाए, या खुशी में...हमेशा तबाही की वजह बनता है। देहरादून में यही हुआ। यहां एमटेक के स्टूडेंट ने नया मोबाइल खरीदा।

Dehradun bike collision

नया मोबाइल हाथ में आया तो युवक ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए खूब शराब पी ली। बस यही गलती युवक की जान ले बैठी। शराब के नशे में धुत युवक बाइक चला रहा था। इस दौरान बाइक एक मकान से टकरा गई और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान अनमोल कुंडलिया के रूप में हुई। 25 साल का अनमोल क्लेमेंटाउन क्षेत्र में रहता था, देहरादून की एक यूनिवर्सिटी से एमटेक कर रहा था। अनमोल के दोस्तों ने बताया कि 24 फरवरी को उसने नया मोबाइल खरीदा था। इसके बाद अनमोल ने खूब शराब पी और सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने लगा। आगे पढ़िए

अनमोल से ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। दोस्तों ने उसे कहा कि वो बाइक न चलाए, लेकिन अनमोल अकेले ही बाइक लेकर निकल गया। अनमोल के दोस्त भी उसका पीछा करने लगे। इस बीच अनमोल की बाइक एक बंद मकान से टकरा गई। अनमोल सड़क पर गिर पड़ा। दोस्तों ने घायल अनमोल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के दोस्त उज्जवल श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला है कि युवक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी, जिस वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।