देहरादून में ‘माफियाराज’? पुलिस जवान पर ही चढ़ा दिया ट्रैक्टर

Dehradun mining mafia hit policeman खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, सिपाही पर चला दिया ट्रैक्टर, हालत गंभीर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun mining mafia : Dehradun mining mafia rammed tractor on a policeman
Image: Dehradun mining mafia rammed tractor on a policeman

देहरादून: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर खनन माफियाओं के हौसले इस हद तक बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने थाना कैंट क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर ही चढ़ा दिया।

Dehradun mining mafia hit policeman

इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में दबिश दे रही है। घायल सिपाही का इलाज देहरादून के निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना कैंट के इंस्पेक्टर विनय कुमार के मुताबिक, जैतनवाला क्षेत्र में सिपाही मनोज राणा को शिकायत मिली थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली से खनन सामग्री लाया जा रहा है। सूचना के बाद सिपाही मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर चालक से बात की, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर रोकने की बजाय उसके चढ़ा दिया और फरार हो गया। आगे पढ़िए

वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आने से सिपाही सड़क पर ही गिर गया। सूचना पर पहुंची कैंट कोतवाली पुलिस ने घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सिपाही की हालत गंभीर है। वहीं, मामले में देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि खनन की सूचना मिलने के बाद सिपाही मनोज राणा मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक से बातचीत के दौरान चालक ने ट्रैक्टर का पिछला टायर सिपाही मनोज राणा पर चला दिया। घायल मनोज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांचपड़ताल कर रही है।