Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल की ठंडी सड़क को जल्द ही प्रशासन टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र मे दो वर्ष पूर्व आई आपदा से भारी नुकसान हुआ और इसी नुकसान की भरपाई करने के साथ साथ ही जिला प्रशासन अब बेहतर प्लानिंग के साथ इसे टूरिस्ट स्पॉट बनाने में जुटा हुआ है। ठंडी सड़क की पहाड़ी पर हुए भूस्खलन की रोकथाम को शासन ने 12 करोड़ बजट की स्वीकृति दे दी है।वहीं जिला प्रशासन ने भूस्खलन की रोकथाम के साथ ही पहाड़ी का सुंदरीकरण कर इसे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने का प्लान भी तैयार किया है। प्लान के अनुसार पहाड़ी पर व्यू प्वाइंट और सड़क किनारे ग्लास हाउस स्थापित किया जाएगा। इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए पहाड़ी पर चेरी के पौधे भी रोपे जाएंगे।
अगस्त 2021 में ठंडी सड़क के पाषाण देवी मंदिर के पास की पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ था। जिससे भारी मलबा झील में भी समा गया था। लोनिवि की ओर से रोकथाम के कार्य किए गए मगर वर्षा के कारण कार्य टिक नहीं पाए। मलबे के चलते करीब एक वर्ष तक सड़क पर लोगों की पैदल आवाजाही भी बंद रही। इसी वर्ष सितंबर में दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी की रोकथाम के लिए बजट दिये जाने की घोषणा की था। वैज्ञानिक अध्ययन के बाद अब सिंचाई विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने 12 करोड़ की मंजूरी दे दी है। जिसमें बजट मिलते ही रोकथाम के कार्य शुरू कर दिये जाएंगे। अब ठंडी सड़क क्षेत्र में पर्यटक झील किनारे शांति का अनुभव भी कर पाएंगे। साथ ही ग्लास हाउस भी बनाया जाना है। पहाड़ी पर चेरी और अन्य फूल वाले पौधों का रोपण किया जाएगा।