kedarnath helicopter ticket booking बीते तीन सालों से हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ा था। इस बार हेली सेवाओं के किराये में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: kedarnath helicopter ticket booking 2023
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
kedarnath helicopter ticket booking 2023
ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी जा सकती है, ताकि टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लग सके। बीते तीन सालों से हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ा था। इस बार हेली सेवाओं के किराये में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। इस बार भी नौ एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए एविएशन कंपनियों से दो मार्च तक निविदाएं मांगी गई हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले कंपनियों का चयन किया जाएगा, फिर किराया तय होगा और अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।
कंपनियों के साथ हेली सेवा के लिए तीन साल का अनुबंध किया जाएगा। 2020 से गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट और आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन और पिनाक्ल एयर तथा सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली और केट्रल एविएशन की ओर से हेली सेवाएं दी जा रही हैं। इस बार इन स्थानों के अलावा सहस्त्रधारा से भी हेली सेवा शुरू की जा सकती है। इसके लिए भी यूकाडा ने कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। हेली टिकटों की बुकिंग की जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी को देने की तैयारी है, ताकि टिकटों की कालाबाजारी को रोका जा सके। केदारनाथ धाम की यात्रा 25 अप्रैल से शुरू हो रही है। इन दिनों यात्रा के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को साफ करने का कार्य चल रहा है।