uttarakhand rain snowfall yellow alert इस साल फरवरी में सामान्य से 89 प्रतिशत कम वर्षा हुई। अब मार्च के पहले हफ्ते में वर्षा और ओलावृष्टि की संभवाना बन रही है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: uttarakhand rain snowfall yellow alert 01 march
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। मंगलवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
Uttarakhand rain snowfall yellow alert
जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। उनमें चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां रहने वाले लोगों को अगले 24 घंटों के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है, जिसका असर बारिश-बर्फबारी के रूप में दिख रहा है। मंगलवार को अगस्तमुनि, जखोली, मुन्स्यारी, ऊखीमठ, धारचूला जैसे इलाकों में बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां आज बादल छाए रहेंगे
Uttarakhand weather report 01 March
कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ इलाकों में आज बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। प्रदेश में इस बार फरवरी का महीना सूखा बीता। इस माह सामान्य से 89 प्रतिशत कम वर्षा हुई। आमतौर पर फरवरी में प्रदेश में 59.5 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार महज 6.7 मिमी वर्षा ही हुई। यह फरवरी में सबसे कम बारिश होने का रिकॉर्ड है। हरिद्वार और पौड़ी जैसे जिलों में पूरे फरवरी में एक भी बार बारिश नहीं हुई। अब मार्च के प्रथम सप्ताह में वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।