Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में आए दिन मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं होती रहती हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद भी पुलिस इसको रोकने के लिए कोई भी कड़े कदम नहीं उठा रही है
यही वजह है कि हरिद्वार में अपराधियों के हौसले और अधिक बुलंद हो रहे हैं और वह अपराधिक लूट को अंजाम देने के लिए नए-नए हथकंडे भी अपना रहे हैं। हाल ही में लुटेरों ने मोबाइल के लिए चलती बाइक पर सवार एक व्यक्ति को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। जब व्यक्ति होश में आया तो उसने पार्किंग कर्मी के साथ अपने साथ हुई लूट की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने चोरी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हरिद्वार पुलिस को यह शिकायत मिली कि दीनदयाल पार्किंग में काम करने वाला नीरज मोबाइल स्नैचिंग का शिकार हो गया है। आगे पढ़िए
नीरज रोज की तरह अपनी ड्यूटी खत्म कर रात में सोने के लिए बाइक पर दीनदयाल पार्क में जा रहा था और दीनदयाल पार्किंग के बीच रास्ते पर पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने उसे रोका। जब उसने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने पीछे से उसकी गर्दन में कुछ नुकीली चीज घुसा दी और नीरज की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। नीरज मौके पर बेहोश होगा जब उसे सवा घंटे के बाद होश आया तो उसकी जेब से मोबाइल गायब था। वह किसी तरह दीनदयाल पार्क में पहुंचे और अपने साथियों को आपबीती बताई। इस दौरान गश्त पर निकले कोतवाली हरिद्वार पुलिस के सिपाही भी पार्किंग पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह इंजेक्शन से बेहोश कर लूटने की वारदात को अंजाम देने वाला हरिद्वार में यह पहला मामला है और पुलिस ऐसे खतरनाक अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठा रही है।