एक ही दिन में कीजिए बदरी-केदार दर्शन, देहरादून से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सर्विस..पढ़िए डिटेल

Dehradun to Badrinath Kedarnath Helicopter राजधानी देहरादून से चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए हेली शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
dehradun kedarnath badrinath helicopter: Dehradun to Badrinath Kedarnath Helicopter service
Image: Dehradun to Badrinath Kedarnath Helicopter service

देहरादून: हेली सेवाओं की शुरुआत से चारधाम यात्रा सुगम और सुविधाजनक बनी है। इस साल हेली सेवाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा।

Dehradun to Badrinath Kedarnath Helicopter

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के बीच सीधी हेली सेवा शुरू करने की कवायद जारी है। इससे यात्री कुछ ही घंटों में दोनों धामों में दर्शन कर सकेंगे। नागरिक उड्डयन विकास परिषद (यूकाडा) ने हेली कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इसके अलावा देहरादून से भी चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए हेली शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं, इनकी सुविधा के लिए देहरादून से हेमकुंड साहिब के लिए भी हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। वर्ष 2022 में कुल 1.36 लाख यात्रियों ने हेली सेवाओं का लाभ लिया था। इस वर्ष प्रदेश सरकार इन धामों में आने वाले यात्रियों के लिए हेली सेवाओं में और वृद्धि करने जा रही है। आगे पढ़िए

uttarakhand char dham Helicopter

सहस्रधारा-केदारनाथ-सहस्रधारा, केदारनाथ-बदरीनाथ-केदारनाथ, सहस्रधारा-बदरीनाथ-सहस्रधारा, केदारनाथ-गौचर-केदारनाथ, सहस्रधारा- खरसाली (यमुनोत्री)-सहस्रधारा, सहस्रधारा-हर्षिल (यमुनोत्री) – सहस्रधारा और सहस्रधारा- घांघरिया (हेमकुंड साहिब)- सहस्रधारा रूट पर हेली सेवा देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हेली कंपनियां इन हवाई मार्गों पर संचालन में रुचि दिखाने के साथ ही यात्री किराये के संबंध में भी प्रस्ताव देंगी। नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि यूकाडा ने इस वर्ष चारों धामों में हेली शटल सेवा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन मिलने के बाद इन मार्गों पर हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा। प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। इस साल हेली सेवा का दायरा बढ़ाया जाएगा।