Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
दरअसल भारत की अंडर 17 फुटबॉल टीम इन दिनों कतर के खिलाफ फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेल रही है। दूसरे फ्रेंडली मैच में भारत ने कतर को 3-0 के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में उत्तराखंड के देहरादून के शाश्वत पंवार ने जबरद्स्त खेल दिखाया। शाश्वत ने 34वें मिनट में गोल दागा और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आपको ये भी बता दें कि भारत और कतर के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं। दोनों मैच में शाश्वत ने गोल दागे हैं। इस टूर्नामेंट में वो दो गोल दाग चुके हैं। पहले मैच में कतर ने भारत को 3-1 से हराया था। उस मैच में भी भारत के लिए एकमात्र गोल शाश्वत ने दागा था। दूसरे मैच में शुरुआती 10 मिनट में ही रिकी मितेई ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। आगे पढ़िए
इसके बाद 34 वें मिनट में शाश्वत पंवार ने गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी। इंजुरी टाइम में कोउरु सिंह ने गोल दागकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारत की अंडर-17 टीम इस साल के अंत में होने वाले AFC U-17 एशियन कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। इसी सिलसिले में एशियन कप की तैयारी के लिए कतर के साथ दो फ्रेंडली मैच खेल रही थी। शाश्वत पंवार उत्तराखंड के पहले पेशेवर फुटबॉलर हैं जिनका नेशनल अंडर-17 टीम में चयन हुआ है। शाश्वत का परिवार देहरादून में रहता है, लेकिन वे दिल्ली सॉकर एसोशिएसन को रिप्रजेंट करते हैं। शाश्वत दिल्ली के बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल क्लब के लिए क्लब फुटबॉल खेलते हैं।