Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: राज्य की होनहार बेटियां आज सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में ये बेटियां उत्तराखंड का नाम रौशन कर रही हैं।
आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली छात्रा मीनाक्षी रावत की, जो बिहार के छपरा में आयोजित होने वाली नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड की टीम से अपना दमखम दिखाएंगी। मीनाक्षी रावत का सलेक्शन उत्तराखण्ड की अंडर 17 कैटेगरी की टीम में हुआ है। मीनाक्षी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। आगे पढ़िए
मीनाक्षी पौड़ी गढ़वाल के जीजीआईसी पैडुल में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या संध्या पाल ने बताया कि कंडोलिया मैदान में नवंबर में हुई राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम उपविजेता रही थी। इस प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब मीनाक्षी 29 दिसंबर तक बिहार के छपरा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम से प्रतिभाग कर रही हैं। बता दें कि मीनाक्षी के पिता धीरज रावत हरिद्वार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी मां कुसुमलता एक कुशल गृहणी है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से मीनाक्षी Meenakshi Rawat Footballer को बधाई .