उत्तराखंड की ब्लाइंड फुटबॉल टीम पहली बार बनी चैंपियन, दिल्ली को हराया

प्रदेश के दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उसमें जीत दर्ज करके उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Blind Football Team : Uttarakhand Blind Football Team Became Champion
Image: Uttarakhand Blind Football Team Became Champion

देहरादून: राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) द्वारा आयोजित ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली की टीम को हराकर चैंपियनशिप जीत ली।

Uttarakhand Blind Football Team Became Champion

उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अपना लोहा मनवा लाया है। एनआईईपीवीडी द्वारा आयोजित ब्लाइंड फुटबाल चैम्पियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इन तीनों मुकाबलों में सबसे अधिक गोल सोवेंद्र ने मारे हैं जिसके बाद से वो इस पूरी सीरीज के हीरो बन गए हैं।

3-0 से जीती सीरीज

देहरादून के एनआईईपीवीडी के मैदान में खेले गए मैच में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली को 4-1 के स्कोर से पराजित किया और दूसरे मैच में 3-1 के स्कोर से विजयी बने तथा सीरीज के आखिरी मैच में 4-1 के स्कोर से दिल्ली की टीम को हराकर पूरी सीरीज में अपनी जीत दर्ज की। इन तीनों मैच में सोवेंद्र ने आठ, तुषार ने दो और साहिल ने एक गोल करके टीम को विजयी बनाया।

13 खिलाड़ी बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

कोच नरेंद्र सिंह नयाल ने बताया कि ब्लाइंड फुटबाल सामान्य फुटबाल से कुछ हद तक अलग है, इसमें आठ खिलाड़ी होते हैं और इनमें से पाँच खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं। इसमें भी नियम सामान्य फुटबाल की तरह ही होते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान के दस पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुके हैं और इसके अलावा उत्तराखंड की टीम दो बार पुरुष और एक बार महिला वर्ग की टीम नेशनल चैंपियनशिप भी जीत चुकी है।