Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
कोटद्वार: हिन्दू संगठनों पर वीडियो बनाना यूट्यूबर स्मृति नेगी को काफी भारी पड़ गया है और वे काफी डरी हुईं हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार रेप की धमकी मिल रही है। उनका यह भी आरोप है कि कई संगठनों से जुड़े कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें इस तरह की धमकी दे रहे हैं। स्मृति नेगी ने आंशका जताई है कि अंकिता भंडारी जैसी ही घटना उनके साथ भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस भी उनके मामले को हल्के में ले रही है। यूट्यूबर स्मृति नेगी का आरोप है कि पुलिस सहयोग करने के बजाय उसका उत्पीड़न कर रही है। आगे जानिए पूरा मामला
बता दें कि यूट्यूबर स्मृति ने नैनीताल में भगवा झंडे और भगवान श्रीराम के नाम पर टिप्पणी की थी और उसके बाद वे चर्चाओं में आई थीं। इसके बाद उनके खिलाफ नैनीताल के तल्लीताल थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, जिसके खिलाफ वो हाईकोर्ट गईं थी। हाईकोर्ट ने यूट्यूबर स्मृति नेगी को राहत देते हुए पुलिस की किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई थी। अब यूट्यूबर स्मृति नेगी का आरोप है कि पुलिस उनकी मदद करने के बचाय उनका उत्पीड़न कर रही है। स्मृति नेगी का आरोप है कि पुलिस उनके खिलाफ काम कर रही है। स्मृति नेगी ने बताया कि वे बेहद डरी हुई हैं। उन्हें जान से मारने तक धमकी मिल रही है, कई लोगों उन्हें सोशल मीडिया पर रेप करने की धमकी दी है।