उत्तराखंड बिगड़ेगा मौसम का मिजाज़, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 6 मार्च तक इन जिलों में बर्फबारी और बरसात के आसार
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand weather report 3 march: Uttarakhand Weather Update March 3
Image: Uttarakhand Weather Update March 3

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में थोड़ी सी गिरावट महसूस की गई है।

Uttarakhand Weather Update March

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी जनपदों में आगामी 6 मार्च तक जहां मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पहाड़ों में बारिश के चलते फिलहाल अगले चार दिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज तीन मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चार मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पांच मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार हैं। छह मार्च को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर अब तब यह यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उत्तराखंड में मौसम का रुख आखिर किस ओर है।