Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार जिला। यहां एक कारोबारी के बेटे को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकाया गया। उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
धमकी देने वाले ने ये भी कहा कि अगर रंगदारी नहीं मिली तो वो कारोबारी के बेटे की हत्या कर देगा। कारोबारी का बेटा अभी मुंबई में है। अब उसके पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कारोबारी सुभाष माहेश्वरी ने एसएसपी अजय सिंह से मिलकर उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। ये भी बताया कि उनका बेटा अभी मुंबई में है। वहां बेटे का ससुराल है। उन्होंने कहा कि बेटे की जान को खतरा है, इसलिए उसे सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए। सुभाष माहेश्वरी उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका बेटा मुंबई में है। बीते दिन उसके मोबाइल पर एक शख्स ने फोन किया। फोन करने वाला खुद को कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा था।
फोन करने वाले ने उनके बेटे से 20 लाख की रकम मांगी। इस घटना से कारोबारी का बेटा इस कदर डर गया कि उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। उसके मोबाइल फोन पर मैसेज भी भेजे गए हैं। जिसमें रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी गई है। बाद में युवक ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद कारोबारी सुभाष माहेश्वरी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अजय सिंह से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने पुलिस व एसओजी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर ही मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। अब लॉरेंस के नाम से हरिद्वार के कारोबारी के बेटे को धमकी मिली है, जिससे पीड़ित परिवार डरा हुआ है।