Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: महिला और उसके एक साथी ने व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाया, उसके बाद उसे ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
आईटीआई थाने में काशीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को वो चैती मेला घूमने गया था। जहाँ उसकी मुलाकात एक पुरानी परिचित नीलू पत्नी वेद प्रकाश निवासी श्यामपुरम कॉलोनी और उसके साथ कुछ अन्य लोग से हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी नीलू उसे जबर्दस्ती अपने घर ले गई और कोल्डड्रिंक पिला दी। जिसके बाद उसे कोई होश नहीं रहा कि वो कब अपने घर पहुंच गया। कुछ दिन बाद नीलू ने उसको कॉल कर दोबारा अपने घर बुलाया, लेकिन वो डर के कारण उसके घर नहीं गया।
आरोपी नीलू ने गुस्से में आकर उसे धमकी दी कि उसके पास पीड़ित का एक वीडियो है। यदि उसने वो वीडियो वायरल कर देता है, तो वह बर्बाद हो जाएगा। डर के कारण, उसने नीलू को तीन लाख रुपए दे दिए। तीन लाख देने के बाद, उसने डेढ़ लाख रुपए और उधार में दिए। इसके बावजूद, नीलू 20 लाख रुपए और मांग रही थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीलू और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।