Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: रिश्वतखोरी के बढ़ते मामलों में एक ताजा घटना नैनीताल जिले से आई है, जहां विजिलेंस ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास की तलाशी जारी है तथा विजिलेंस उसकी संपत्ति के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
कुमाऊं सतर्कता अधिष्ठान में एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि उसने भीमताल के सार्वजनिक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड में 3 लाख रुपए का काम नैनीताल हाईकोर्ट आवासीय परिसर में किया। इसके लिए सहायक अभियंता दुर्गेश पंत उससे रिश्वत मांग रहा था। इस शिकायत के बाद विजिलेंस ने दुर्गेश पंत को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
इसी सिलसिले में आज हल्द्वानी के तिकोनिया में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद विजिलेंस टीम आरोपी के आवास की तलाशी लेने और उसकी अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं सतर्कता निदेशक वी मुरुगेसन ने विजिलेंस टीम के सदस्यों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।