Uttarakhand News: संविदा कर्मियों से हर महीने के मांग रहा था 10 हजार, प्रधानाचार्य को CBI ने किया गिरफ्तार

सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय भेल के प्रिंसिपल को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी संविदा कर्मियों से घूस मांग रहा था ताकि वह उनकी नौकरी बनाए रख सके।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Kendriya Vidyalaya Principal Taking Bribe: CBI Arrested Haridwar Kendriya Vidyalaya Principal While Taking Bribe
Image: CBI Arrested Haridwar Kendriya Vidyalaya Principal While Taking Bribe

हरिद्वार: प्रिंसिपल स्कूल में गार्ड, स्वीपर और माली जैसे संविदा कर्मियों से उनकी नौकरी के बदले 10 हजार रुपए प्रति माह की रिश्वत मांग रहा था। कर्मचारी अब तक 10 महीनों में 80 हजार रुपए रिश्वत के रूप में दे चुके हैं।

CBI Arrested Haridwar Kendriya Vidyalaya Principal While Taking Bribe

सीबीआई के अनुसार हरिद्वार के रानीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय भेल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने स्कूल में काम कर रहे संविदा कर्मियों से उनकी नौकरी बनाए रखने के लिए सुपरवाइजर के जरिए प्रति माह 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। उन्होंने 10 महीनों में 8 कर्मचारियों से कुल 80 हजार रुपए की मांग की, लेकिन कर्मचारियों ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। अंततः मोल-भाव करने के बाद प्रिंसिपल ने हर महीने 50 से 60 हजार रुपए लेने पर सहमति व्यक्त की और अग्रिम के तौर पर 30 हजार रुपए की रकम मांगने लगे।

आरोपी प्रिंसिपल को जेल भेज दिया गया है

इस सिलसिले में एक गोपनीय शिकायत मिलने के बाद, सीबीआई की टीम ने राजेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। टीम ने उन्हें 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद आरोपी प्रिंसिपल को सीबीआई अपने साथ ले गई, और इस मामले में कार्रवाई की गई। सीबीआई ने आरोपी के घर और दफ्तर पर भी तलाशी अभियान चलाया जिसमें कई प्रकार के दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।