उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी-ओलावृष्टि की चेतावनी, जारी किया गया येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update सोमवार से मौसम के एक बार फिर करवट बदलने के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand weather update: Uttarakhand Weather Update 13 and 14 March
Image: Uttarakhand Weather Update 13 and 14 March

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में चटख धूप के साथ पारा चढ़ने लगा है। गर्मी एक बार फिर पसीने छुड़ाने लगी है।

Uttarakhand Weather Update 13 and 14 March

अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि सोमवार से मौसम के एक बार फिर करवट बदलने के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, ऐसे में काश्तकारों को फसल का बचाव करने का सुझाव दिया गया है। मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। सबसे पहले 13 मार्च के मौसम पूर्वानुमान के बारे में जान लेते हैं। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Report 13 and 14 March

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 14 मार्च को भी मौसम खराब रहेगा। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है। शनिवार और रविवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के साथ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में धूप खिल रही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है। ऐसे में लोग बीमार पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।