ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से महिला की मौत

Rishikesh river rafting के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
rishikesh river rafting women death : Woman dies during Rishikesh river rafting
Image: Woman dies during Rishikesh river rafting

ऋषिकेश: अगर आप ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग Rishikesh river rafting का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। यहां मुनिकीरेती क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है

Woman dies during Rishikesh river rafting

रविवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे मुनिकीरेती क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग के दौरान एक राफ्ट गोल्फ कोर्स रैपिड में पलट गई। इस वजह से राफ्ट में सवार महिला बेहोश हो गई। महिला को तत्काल 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हर कोई सन्न है।