उत्तराखंड के 5 जिलों में आज से शुरू होगी झमाझम बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी से बदलेगा मौसम

आज से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand weather update 12 March: uttarakhand weather report 12 march
Image: uttarakhand weather report 12 march

चमोली: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। आज से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा।

Uttarakhand weather report 12 march

मौसम विभाग ने 12 मार्च से 15 मार्च तक राज्य में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे देगा। जिसके बाद पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ धूप खिली रह सकती है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देहरादून समेत अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।12 मार्च से लेकर 17 मार्च तक अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रहने की संभावना है।

13 मार्च को जिन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां 3500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 14 मार्च को भी इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 13 और 14 मार्च को चार जिलों में ओलावृष्टि और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली वासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, मौसम अगले कुछ दिन करवट बदल सकता है।