उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Uttarakhand Weather Update रविवार को कई जिलों में ओलावृष्टि के चलते सेब, नाशपाती, आडू, खुमानी और अन्य फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand weather rain update : Uttarakhand Weather Update 13 March
Image: Uttarakhand Weather Update 13 March

पिथौरागढ़: पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के पहाड़ी राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 13 March

उत्तराखंड में भी रविवार शाम को मौसम बदल गया। कई जगहों पर हल्की वर्षा और ओलावृष्टि हुई। जिससे तापमान में गिरवाट आई है। सोमवार को भी मौसम खऱाब रहेगा। दूसरे जिलों समेत गैरसैंण में भी ओलावृष्टि हो सकती है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं। पहाड़ों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए

15 मार्च को हरिद्वार में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। बीते दिन कई जगह हल्की बारिश हुई। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहे। हल्की हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कुमाऊं के बागेश्वर जिले में भी ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। टिहरी जिले के प्रताप नगर और भिलंगना ब्लाक क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही ओनालगांव में ओलावृष्टि हुई है। जिससे सेब, नाशपाती ,आडू, खुमानी और अन्य फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने से उत्तराखंड में इस साल शीतकाल में महज 37.6 मिमी बारिश ही हुई है। यह बारिश सामान्य से 63 प्रतिशत कम है।