Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं ध्यान दें। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू हो गया है। 6 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है, लास्ट डेट 14 मार्च है। अगर आपके बच्चे इंट्रेंस एग्जॉम पास कर चुके हैं और आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, तो जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के आधार पर मेडिकल परीक्षा पास करने वाले बच्चों को सैनिक स्कूलों में दाखिला मिलेगा। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीके ठाकुर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 मार्च है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद बच्चों की मेडिकल परीक्षा होगी। आगे पढ़िए
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कराई जाती है। इस वर्ष भी एनटीए ने प्रवेश परीक्षा कराने के बाद प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। रजिस्ट्रेशन और मेडिकल उत्तीर्ण करने के बाद बच्चों को सैनिक स्कूल में दाखिला दिया जाएगा। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल देश की सेनाओं में कई वीर बहादुर सपूतों को देने के लिए जाना जाता है। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सैनिक स्कूलों की कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। हल्द्वानी के छह केंद्रों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 2,585 छात्र-छात्राओं में से 2,443 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।