Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड का मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है।
बागेश्वर जिले के लीती क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। वहीं पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में गरज चमक के साथ बरसात और भारी ओलावृष्टि के चलते लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। जोशीमठ में भी हल्की हल्की बारिश शुरू हो गई है और ऊंचाई वाले इलाकों हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, बदरीनाथ की चोटियों पर पर बर्फबारी शुरू हो गई। कुल मिला कर उत्तराखंड के लगभग सभी पहाड़ी जिले खराब मौसम की चपेट में हैं। आगे जानिए आज कहां कहां बारिश की संभावनाएं हैं। आगे पढ़िए
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश- ओलावृष्टि और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहने की आशंका है। वहीं कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है जिसकी वजह से इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर बढ़ती गर्मी से अभी उत्तराखंड को रहात मिलेगी। फिलहाल 6 जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।