Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने करवट बदल ली है और मौसम मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।
वहीं पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बीते दो दिन से लगातार बादल मंडरा रहे हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, ओलावृष्टि और बर्फबारी हो रही है जिससे लगातार बढ़ रही गर्मी से फिलहाल कुछ राहत है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज यूं ही बदला रह सकता है। बता दें कि पूरी फरवरी उत्तराखंड में भीषण गर्मी रही मगर मार्च का पहला पखवाड़ा समाप्त होने से पहले मौसम के मिजाज में परिवर्तन आया है और बीते दो दिन से प्रदेश में बादल मंडरा रहे हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा और ओलावृष्टि हो रही है जिससे मैदानों पर भी असर पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम बदला रह सकता है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले कुछ दिन हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।