Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया, रील्स का ज़माना है। हर कोई हाथ में फोन पकड़ थिरकता हुआ नजर आ रहा है।
मगर रील्स बनाने वाले जुबा यह भूल चुके हैं कि हर जगह की अपनी एक सीमा और एक मर्यादा होती है। उत्तराखंड के हरिद्वार में जहां पर धार्मिक लोग अक्सर पूजा-पाठ करते नजर आते हैं उस जगह पर भी इंस्टाग्राम पर भीड़ बनाने वालों ने कब्जा कर लिया है और जहां पर भी वे घटिया हरकतें करके ठुमके मारते हैं। हरकी पैड़ी से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो युवतियां मालवीय घाट के पास ऐमीवे बंटाई के रैप पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं। आगे पढ़िए
एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए। बता दें कि तीन दिन पहले यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां मालवीय घाट के पास फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं।हाल में वायरल वीडियो को लेकर पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है लेकिन जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार हरकी पैड़ी धार्मिक आस्था का केंद्र है इसलिए कोई भी यहां ऐसा कार्य नहीं करें जिससे भावनाएं आहत हों। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी इसमें शामिल हैं उन्हें चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।