Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला अस्पताल पहुंची।
डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उसके पेट में दो शिशु पल रहे हैं, जो एक दूसरे से जुड़े हैं। डॉक्टर के सामने तीन जिंदगियों को बचाने की चुनौती थी। डॉक्टर ने महिला की सफल डिलीवरी करवाई और तीन जिंदगियां बचा ली। अब दोनों बच्चों के शरीर को अलग करने की चुनौती डॉक्टरों के सामने है, जिसके लिए दोनों बच्चों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। दोनों बच्चों का आगे का शरीर एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। मामला ज्वालापुर स्थित एक हॉस्पिटल का है। जहां बुधवार को ज्वालापुर निवासी परवेज की पत्नी को डिलीवरी के लिए लाया गया था। महिला दर्द से तड़प रही थी। आगे पढ़िए
अस्पताल में महिला की सीजेरियन डिलीवरी की गई, लेकिन जब डॉक्टरों ने दो जुड़वा बच्चों को शरीर से जुड़े हुए देखा, तो वो हैरान रह गए। अस्पताल के डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों सुरक्षित हैं। दोनों बच्चे आपस में पेट से जुड़े हुए हैं। हरिद्वार में ये अपनी तरह का पहला मामला है। बच्चों के माता-पिता बेहद गरीब हैं। ऐसे में बच्चों के शरीर को अलग करने के लिए उन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। दोनों बच्चे सकुशल एम्स ऋषिकेश में पहुंच गए हैं, जहां सर्जरी के जरिए दोनों बच्चों का शरीर एक-दूसरे से अलग किया जाएगा। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मामले बहुत कम पाए जाते हैं। अब उनके सामने दोनों बच्चों को बचाने और उनके शरीर को अलग करने की चुनौती है।