Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ था। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में एक बार फिर बदलाव दिख रहा है।
अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 3 हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों पिथौरागढ़, बागेश्वर में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। आगे पढ़िए
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। गुरुवार को दून में आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। सड़कों पर धूल के गुबार उठने के साथ ही कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गईं व फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। मसूरी में एक घंटे हुई जोरदार बारिश से ठंड लौट आई है। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गुरुवार को फिर हिमपात हुआ। निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हिमपात और वर्षा से मौसम में खासी ठंडक रही। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather update पढ़ते रहें।