uttarakhand weather report 18 march नैनीताल और पौड़ी में जबरदस्त ओलावृष्टि, मैदानों में भी झमाझम बरसात , अगले 5 दिनों तक यलो अलर्ट जारी-
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather report today 18 march
रुद्रप्रयाग: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आने वाले पांच दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Uttarakhand weather report 18 march
मैदानों और पहाड़ी इलाकों में तेज बरसात के साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। नैनीताल और पौड़ी में जमकर ओलावृष्टि हुई। वहीं पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद भी बारिश हुई। उधर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ, रुद्रप्रयाग, चमोली के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। आगे पढ़िए
19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। पिथौरागढ़ जिले की बात करें तो यहां के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीती बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को भारी हिमपात हुआ। हिमपात के साथ मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर बूंदी और छियालेख के बीच बंद हो गया है। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों में भी भारी बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में बरसात होने के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand weather report पढ़ते रहें।