Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य में टैलेंट की कमी नहीं है। यहां के युवाओं में इस हद तक खेल को लेकर जुनून है कि वे हर कदम पर देवभूमि का नाम रौशन करते हैं।
आज हम आपको धर्म नगरी हरिद्वार की बेटी आरती से मिलवाएंगे जिन्होंने हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आरती ने लुधियाना अमृतसर और पटियाला में आयोजित किए गए खेलो इंडिया लीग गेम्स में साइकलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण तीन रजत और छह कांस्य सहित 11 पदक जीते हैं। इसके पूर्व भी वर्ष 2018 में रूद्रपुर में आयोजित राज्य ओलंपिक खेलों में 2 स्वर्ण और 2020 में हल्द्वानी में आयोजित की गयी। आगे पढ़िए
सोलहवीं माउंटेन साइकलिंग नेशनल चैंपियनशिप में ब्राउंज मेडल भी जीत चुकी हैं। और तो और एशियन गेम्स के ट्रायल के लिए चयनित होने वाली आरती उतराखंड की पहली साइक्लिस्ट हैं। आरती का कहना है की खेलो इंडिया लीग गेम्स में मैंने भाग लिया जिसमें लुधियाना अमृतसर और पटियाला में 11 मेडल जीते। वहीं उन्होंने सरकार से उनको मदद करने की अपील की है ताकि वे भविष्य में उत्तराखंड को और अधिक मेडल दिला सकें। उनका कहना है कि प्रतियोगिता में जीत अच्छी साइकिल पर भी निर्भर करती है, इसलिए वे चाहती हैं कि सरकार इसमें उनकी मदद करें जिससे वो और अच्छा कर सकें।