Uttarakhand weather update 18 March अगले 5 दिनों तक गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather report 18 march
पिथौरागढ़: मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई। शुक्रवार से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
Uttarakhand weather update 18 March
अगले पांच दिन तक मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सूचना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ, रुद्रप्रयाग, चमोली के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा यह भी जान लें। आगे पढ़िए
18 मार्च को राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 19 मार्च को गढ़वाल और कुमाऊं में बारिश की संभावना जताई गई है। 20 मार्च को भी प्रदेश के कई जनपदों में मध्यम वर्षा होने और गरज के साथ बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 22 मार्च को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी चीजों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को ओलावृष्टि के दौरान जानवरों को बाहर ना बांधने को कहा गया है। कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने व पेड़ों को ओलों से बचाने के लिए जाल का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है। वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather update पढ़ते रहें।