Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड मैं शीतकाल के दौरान मौसम रूठा हुआ था लेकिन अब कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गया है।
बीते 3 दिनों से उत्तराखंड में जगह-जगह बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि हो रही है। मार्च में ही मानसून जैसे हालात बन गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। माना जा रहा है कि 21 तारीख तक उत्तराखंड में बारिश होती रहेगी। आलम यह है कि 8 साल के बाद मार्च में बारिश ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके अलावा तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है। आगे पढ़िए
आने वाले दिनों में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी और बागेश्वर जिला में बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा कहीं कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली भी कड़क सकती है। लगातार बारिश से देहरादून में भी पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अन्य क्षेत्रों में भी पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हमारी आप से अपील है कि बारिश के दौरान वाहन न चलाएं। जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather update पढ़ते रहें।