आज उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश बिजली गिरने की चेतावनी, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand weather update 21 march उत्तराखंड में मौसम कर रहा है परेशान, इन जिलों में आज ऑरेंज तो कल यलो अलर्ट जारी
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand weather update 21 march: uttarakhand weather update today 21 march
Image: uttarakhand weather update today 21 march

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ नज़र आ रहा है।

Uttarakhand weather update 21 march

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज नही उत्तराखंड के अनेक स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज से अगले 3 दिन तक कुमाऊं मंडल के अनेक जनपदों तथा गढ़वाल मंडल के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वही उधमसिंह नगर ,नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जनपदों में गर्जन के साथ तेज बौछार की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले 48 घंटे यानी 21 और 22 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होने के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग द्वारा आज ऑरेंज तथा कल येलो अलर्ट जारी किया गया है।