उत्तराखंड के विश्वास नौटियाल GATE परीक्षा में पाई कामयाबी, देशभर में हासिल की 11वीं रैंक

विश्वास नौटियाल ने कड़ी मेहनत के बलबूते पर हाल ही में आयोजित गेट परीक्षा में देश भर में 11 वा स्थान हासिल किया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand vishwas nautiyal gate exam: Srinagar Garhwal Vishwas Nautiyal GATE Exam 11th Rank
Image: Srinagar Garhwal Vishwas Nautiyal GATE Exam 11th Rank

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली गेट परीक्षा के परिणाम घोषित हुए और इस परीक्षा में उत्तराखंड के एक लाल ने पूरे देश भर में 11वां स्थान प्राप्त किया है।

Vishwas Nautiyal got 11th Rank in GATE Exam

हम बात कर रहे हैं श्रीनगर के विश्वास नौटियाल की जिन्होंने श्रीनगर के साथ साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। विश्वास नौटियाल ने कड़ी मेहनत के बलबूते पर हाल ही में आयोजित गेट परीक्षा में देश भर में 11 वा स्थान हासिल किया है। विश्वास ने 1000 गेट स्कोर में 830 अंक हासिल किए है। विश्वास नौटियाल मूल रूप से पौडी जनपद के ग्राम खोली के रहने वाले हैं लेकिन उनकी पढ़ाई लिखाई श्रीनगर से ही हुई है। विश्वास ने अपनी इंटर मीडिएट की पढ़ाई श्रीनगर के कॉन्वेंट से की है जबकी उन्होंने बीएससी देहरादून के एसजीआरआर कॉलेज की। वे वर्तमान में विश्वास एम एस सी की पढ़ाई आईआईटी मुम्बई से कर रहे हैं। इस दौरान वे गेट की परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे। अगली कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है कि देश भर में उनको 11वां स्थान प्राप्त हुआ है जिससे उनके परिजन फूले नहीं समा रहे हैं और उनके घर में खुशियों की लहर दौड़ गई है।