गढ़वाल: महिला के मुंह से निकला 5 CM लंबा जिंदा जोंक, खून चूसकर शरीर को किया खोखला

दीपा देवी के शरीर को 5 सेंटीमीटर लंबी जोंक ने अपना घर बना लिया था, और एक महीने से महिला के शरीर का खून चूस रही थी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
srinagar garhwal deepa devi nose leech: A live leech came out of Deepa Devi nose in Srinagar Garhwal
Image: A live leech came out of Deepa Devi nose in Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी का श्रीनगर शहर। यहां कीर्तिनगर ब्लॉक के दूरस्थ गांव डांगचौरा में रहने वाली 42 साल की दीपा देवी को बीते एक महीने से मुंह में खून आने की समस्या थी।

Leech in Deepa Devi mouth in Srinagar Garhwal

इसकी वजह क्या है, ये जानने के लिए जब दीपा श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंची तो वहां जो पता चला, वो सुनकर आपकी भी रूह सिहर जाएगी। जांच मे पता चला कि दीपा देवी के शरीर को 5 सेंटीमीटर लंबी जोंक (Leech) ने घर बना लिया था। जो कि एक महीने से महिला के शरीर का खून चूस रही थी। जांच के दौरान महिला की सांस नली में एक 5 सेमी लंबी जिंदा जोंक फंसे होने की बात पता चली। जिसके बाद डॉक्टर रविंद्र बिष्ट और उनकी टीम के सदस्य डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. सोनल काला, डॉ. स्वाती, डॉ. सोनाली ने एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. अजेय विक्रम के सहयोग से महिला का दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया गया। आगे पढ़िए

दीपा देवी का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा, और अब वो स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के मुंह के रास्ते जोंक सांस की नली में चला गया था, जो कि जिंदा था और सांस की नली को चूस रहा था। इसी वजह से महिला के मुंह से लगातार खून आ रहा था। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी पीते हैं। ऐसे में कई बार पानी में रहने वाले छोटे-छोटे जीव जंतु उनके नाक या मुंह में चले जाते हैं। कई बार यह जीव शरीर में लंबे समय तक जिंदा रहते हैं और आगे चलकर परेशानी की वजह बन जाते हैं। दीपा देवी के केस में भी यही हुआ। राहत वाली बात ये है कि ऑपरेशन के बाद जोंक को निकाल दिया गया। जिसके बाद दीपा देवी स्वस्थ हैं।