देहरादून में ऐसे प्रॉपर्टी डीलरों से सावधान, जमीन के नाम पर आपको न लग जाए 1 करोड़ का चूना

देहरादून में जमीन घोटाले: दूसरे की जमीन बेचकर 1 करोड़ 11 लाख की ठगी, महिला समेत तीन गिरफ्तार-
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
dehradun property 1 crore fraud: Fraud of Rs 1 10 crore in the name of property in Dehradun
Image: Fraud of Rs 1 10 crore in the name of property in Dehradun

देहरादून: देहरादून में घर खरीदना खतरे से खाली नहीं है। जमीन धोखाधड़ी इस कदर बढ़ गई है कि कई मासूम लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं।

1.10 crore fraud in the name of property in Dehradun

ताजा मामला मसूरी रोड से सामने आया है जहां दूसरे की जमीन बेचकर एक करोड़ 11 लाख रुपये की ठगी के मामले में राजपुर थाना पुलिस फोर्स ने महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया। बीते छह सितंबर 2022 को भूपाल सिंह नेगी निवासी ऋषिनगर, वसंत विहार ने मुकदमा दर्ज कराया। थाना में दी तहरीर में उन्होंने कहा कि मनीषा उर्फ सुषमा त्यागी ने अपने आप को भूस्वामी माया आडवाणी बताते हुए मालसी स्थित जमीन की रजिस्ट्री करा दी। पता चलने पर आरोपितों से रकम वापस मांगी तो नहीं लौटाई। मामले में इस्लाम, आशुतोष त्यागी और बुजुर्ग मनीषा उर्फ सुषमा त्यागी को गिरफ्तार किया गया।