Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चोरों को चोरी महंगी पड़ गई। गए थे भैंस चुराने…मौके पर अपनी ही बाइक और फोन छोड़कर भाग गए चोर।
जी हां ज्वालापुर क्षेत्र में गजब हो गया। यहां पर दो लोगों ने भैंसों की चोरी कर डाली। जब वो भैंस चोरी कर ले जा रहे थे तभी उन भैसों के स्वामी आ गए और उनको देख के वे डर गए। वे घटनास्थल पर ही अपनी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन छोड़कर भाग गए। वहीं मौके पर फरार होने में कामयाब रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस संबंध में पशु स्वामी ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल गंगनहर किनारे पशुपालक अमीर हमजा और उसका भाई आदिल रहते हैं। आगे पढ़िए
अमीर और आदिल के पास बड़ी संख्या में दुधारू पशु हैं। सुबह के वक्त वे पशुओं को चराने के लिए गए थे लेकिन इस बीच वे कुछ खाने के लिए वापस लौट आए। चंद मिनटों बाद जब वह दोबारा पहुंचे तब देखा कि दो व्यक्ति उनकी दो भैंसों को रस्सी से बांधकर ले जा रहे थे। जब उन्होंने हो हल्ला करना शुरु किया तो उनको देखकर दोनों चोर दुम दबाकर भाग निकले। दोनों अपने मोबाइल फोन और मोटर साइकिल भी वहीं छोड़ गए। दोनों भाई मोटर साइकिल एवं मोबाइल फोन लेकर कोतवाली जा पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया पशु स्वामी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।