उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, बीएसपी में शामिल होंगी विधायक उमेश कुमार की पत्नी

हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने वाली हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
soniya sharma umesh kumar bsp: Independent MLA Umesh Kumar wife will join BSP
Image: Independent MLA Umesh Kumar wife will join BSP

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को सोनिया शर्मा बीएसपी में शामिल होंगी।

MLA Umesh Kumar wife will join BSP

उधर उमेश कुमार कहना है कि वो निर्दलीय हैं और निर्दलीय ही रहेंगे। बीजेपी या कांग्रेस ज्वॉइन करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा हरिद्वार से लोकसभा प्रभारी बनाए जाने की तैयारी हो रही है। 29 अप्रैल को होने वाले आयोजन में उमेश कुमार भले ही उपस्थित नहीं होंगी लेकिन माना जा रहा है कि बैकस्टेज वो ही मैनेज करेंगे। इधर बीच में ये भी हवाएं उड़ी थी कि उमेश कुमार हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी पत्नी बहुजन समाज पार्टी से हरिद्वार लोकसभा प्रभारी बनने जा रही हैं। बड़ा सवाल यह है कि अगर उमेश कुमार लोकसभा चुनाव लड़ते हैं, तो क्या उस वक्त सोनिया शर्मा से उमेश कुमार को मदद मिलेगी? कुल मिलाकर कहें तो हरिद्वार लोकसभा का रण इस बार बेहद रोमांचक होगा।