खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आज सर्व समाज की बैठक में भाग लेने जा रहे MLA उमेश कुमार को पुलिस ने देहरादून के लच्छीवाला टोल टैक्स पर रोककर गिरफ्तार कर दिया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Khanpur MLA Umesh Kumar in Police custody
हरिद्वार: हरिद्वार की तरफ जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने डोईवाला के पास रोक लिया। उमेश कुमार को पुलिस ने टोल टैक्स लच्छीवाला पर रोककर कोतवाली लेकर आ गई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। विधायक उमेश कुमार की पत्नी ने बताया कि वह शांतिपूर्वक बैठक में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
Khanpur MLA Umesh Kumar in Police custody
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोईवाला कोतवाली से उमेश कुमार को छोड़ दिया गया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार डोईवाला कोतवाली से देहरादून के लिए रवाना हो गये हैं। इससे पहले, विधायक उमेश कुमार ने लक्सर में सर्व समाज की बैठक की घोषणा की थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। बावजूद इसके लक्सर में बड़ी संख्या में उमेश समर्थक पहुंचने लगे। पूर्व विधायक चैंपियन की पंचायत स्थगित करने के बाद भी लंधोरा में जिस तरह भीड़ पहुंच गई थी, इसी तरह लक्सर में भी उमेश समर्थक न पहुंच जाएं, इसे ध्यान में रखते हुए फ़िलहाल लक्सर में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया। जगह जगह बैरिकेड लगाकर रास्ते रोक दिए गए हैं। भारी जाम की स्थिति बनी है। रोक के बावजूद उमेश समर्थक लक्सर पहुंचने लगे। यहां कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फ़िलहाल तनाव और पुलिस के साथ तनातनी का माहौल बना हुआ था, जिस पर पुलिस की पैनी नजर थी।
उत्तराखंड की फिल्मी पॉलिटिक्स
बता दें, बीते रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी थी। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए। वह भी बंदूक लेकर भागे और हंगामा कर दिया। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। वहीं, देर शाम देहरादून में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। हरिद्वार पुलिस की ओर से पूर्व विधायक चैंपियन और वर्तमान विधायक खानपुर उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।