Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ होने वाला है। यात्रा की शुरुआत होने से पहले ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की कवायद शुरू हो गई है।
पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया गया है।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और आईआरसीटीसी के बीच पहली बार टिकट बुकिंग के लिए एमओयू हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर वर्ष केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग में कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है। ऐसे में पारदर्शिता लाने और कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया गया। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर और आईआरसीटीसी के महानिदेशक (आईटी) सुनील कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यूकाडा ने अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू करने की बात कही है।