Uttarakhand Weather Report 24 March अगले दो दिन में पहाड़ों में फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। निचले इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 24 March
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पल-पल बदल रहा मौसम लोगों को हैरान किए हुए है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश-बर्फबारी हो रही थी।
Uttarakhand Weather Report 24 March
बारिश की रफ्तार थमी तो कई इलाकों में बीते दिन धूप खिल आई, जिससे तापमान में इजाफा भी हुआ। हालांकि पर्वतीय इलाकों में बादलों ने एक बार फिर डेरा डाल दिया है। अगले दो दिन में पहाड़ों में फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। निचले इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। हाल के दिनों में हुई बारिश-बर्फबारी ने प्रदेश में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। महज पांच दिन में प्रदेश में सामान्य से 325 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पारे ने गोता लगाया और रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। अब आज रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और टिहरी जिलों में बारिश-बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड बढ़ सकती है। आगे पढ़िए
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। बता दें कि नवंबर से लेकर फरवरी तक हिमपात के बाद मार्च से बर्फ पिघलनी शुरू हो जाती है। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मार्च में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते वहां तापमान माइनस-20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हाल ये है कि गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, लिपुलेख में 12 से 20 सेमी तक बर्फ जमी है, लोगों को पानी पिघलाकर पीना पड़ रहा है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।