उत्तराखंड में डराने लगा कोरोना, 1 दिन में 30 लोग पॉजिटिव, 1 महिला की मौत

उत्‍तराखंड में तेजी से पसर रहा है कोरोना, बीते सोमवार को मिले 30 संक्रमित मरीज, एक महिला की मौत-
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
coronavirus latest report uttarakhand: uttarakhand coronavirus latest update
Image: uttarakhand coronavirus latest update

देहरादून: देशभर में कोरोना के कई केस तेजी से पैर पसार रहे हैं। उत्‍तराखंड में भी कोरोना संक्रमण में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

Uttarakhand coronavirus latest update

बीते सोमवार को प्रदेश में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें देहरादून जिले में सबसे ज्‍यादा 26 मामले सामने आए हैं। वहीं तीन महीने बाद प्रदेश में एक दिन में इतनी बड़ी संख्‍या में कोरोना संक्रमित सामने आए हैं जिसने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्‍य में 550 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें 30 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें देहरादून में 26, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। इस साल अब तक कोरोना के 314 मामले सामने आए हैं। वहीं देहरादून में एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। दून अस्‍पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

नोडल अधिकारी अनुराग अग्रवाल के मुताबिक राजुपर रोड निवासी महिला रविवार रात को भर्ती हुई थी। उन्‍हें अन्‍य कई गंभीर समस्‍याएं भी थीं। सोमवार सुबह उनकी मौत हुई। अस्‍पताल में अभी पांच मरीज भर्ती हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड जांच और टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए चारधाम यात्रा के दौरान केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की पूरी तैयारियां हैं और यहां से जारी होने वाली गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।