Uttarakhand Weather Update 5 April आज प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पांच राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 5 April
देहरादून: प्रदेश में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update 5 April
इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। आज 5 जिलों में बारिश बर्फबारी कजी संभावना है। इन जिलों में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम का हाल कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। 5 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि 6 अप्रैल को मौसम फिर करवट बदल सकता है। इस दौरान राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। आगे पढ़िए
7 और 8 अप्रैल को भी उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि हो सकती है। ओलावृष्टि के चलते बागवानी और फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। लोगों को अपने मवेशियों को बाहर न बांधने की सलाह दी गई है। प्रदेश में मंगलवार सुबह से मौसम खराब है। पर्वतीय इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मसूरी में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में भी बीते कई दिनों से लगातार रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से यात्रा की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। केदारनाथ धाम में सोमवार को भी हल्की बर्फबारी होती रही। मंगलवार तड़के यमुनोत्री धाम समेत आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।